Blood Donation: जन्मदिन की खुशी में रक्तदान कर जतिंदर ने पेश की मानवता की मिसाल

जन्मदिन की खुशी में रक्तदान कर जतिंदर ने पेश की मानवता की मिसाल

Published On

सिरसा (सच कहूँ न्यूज़)। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन मुंबई (महाराष्ट्र) के ब्लॉक से जुड़े सच्चे नम्र सेवादार जतिंदर ने अपने जन्मदिन की खुशी मानवता की सेवा को समर्पित कर एक अनूठी मिसाल पेश की। 8 सितंबर 2026 को अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने सिरसा अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया।

जतिंदर ने बताया कि जन्मदिन की खुशी में जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से रक्तदान करना उन्हें बेहद संतोष देता है। उनका मानना है कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। खास बात यह है कि जतिंदर अब तक 35 बार रक्तदान कर चुके हैं। लगातार रक्तदान के माध्यम से वह मानवता भलाई के कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर उनके साथ मुंबई, महाराष्ट्र से सच्चे नम्र सेवादार कुलदीप इन्सां और अन्य सेवादार ऋषभ इन्सां ने भी रक्तदान किया। सभी सेवादारों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प दोहराया। जन्मदिन जैसे खास अवसर को केवल व्यक्तिगत खुशी तक सीमित न रखकर रक्तदान के माध्यम से समाजसेवा को समर्पित करना निश्चित रूप से प्रेरणादायक कदम है। जतिंदर का 35 बार रक्तदान करने का यह सेवा भाव दूसरों को भी मानवता की भलाई के लिए आगे आने की प्रेरणा देता है।

Blood Donation

About The Author

Related Posts