Paid Tribute: जरूरतमंदों को राशन वितरित कर दी देहदानी सीमा इन्सां को भावभीनी श्रद्धांजलि

ब्लॉक कल्याण नगर कमेटी ने परिजनों को किया सम्मानित, देहदान जैसी सेवा के लिए बढ़ाया हौसला

Published On

सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शहर के शाह सतनाम सिंह जी चौक के समीप स्थित गौलछा पैलेस में सोमवार को ब्लॉक कल्याण नगर की ओर से शरीरदानी बहन सीमा इन्सां के निमित श्रद्धांजलि नामचर्चा आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में साध-संगत, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और सच्चे नम्र सेवादार पहुंचे। सभी ने सीमा इन्सां द्वारा देहदान के माध्यम से समाज के लिए छोड़ी गई प्रेरणादायी मिसाल को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

नामचर्चा में सरसा, कल्याण नगर, शाह सतनाम जी नगर, शाह सतनाम जी पुरा सहित आसपास के विभिन्न ब्लॉकों की साध-संगत ने भाग लिया। सच्ची प्रेमी समिति, सच्चे नम्र सेवादारों के अलावा विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। नामचर्चा की शुरूआत सरसा ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर की। इसके बाद कविराजों ने विभिन्न नाम व चेतावनी प्रथाओं के माध्यम से भजन-शब्द प्रस्तुत किए। भजनों के माध्यम से साध-संगत को मानव जीवन की नश्वरता, सत्संग और मानवता भलाई के कार्यों से जुड़ने का संदेश दिया गया। इसके बाद पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए, जिन्हें साध-संगत ने एकाग्रचित होकर श्रवण किया। अंत में सुमिरन किया गया और प्रसाद वितरित कर नामचर्चा का समापन हुआ। 

इस अवसर पर मिकाडो क्रॉप साइंस के मैनेजिंग डायरेक्टर जे.एस. नागपाल, पंजाब जोनल मैनेजर कुलविंदर सिंह, राजस्थान जोनल मैनेजर संजीव वालिया, हरियाणा के सभी डिस्ट्रीब्यूटर, समग सीड्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रामानंद तनेजा व समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इसके अलावा हरियाणा से सच्चे नम्र सेवादार सुरेश इन्सां, भुवनेश इन्सां, राकेश बजाज इन्सां, पालाराम सचदेवा इन्सां, रामपाल फौजी इन्सां, यादविंद्र इन्सां व प्रवीण इन्सां तथा उत्तर प्रदेश से रामकिशन बजाज इन्सां, ब्लॉक कल्याण नगर के ब्लॉक प्रेमी सेवक मा. सतीश इन्सां सहित फुटेला व चावला परिवार के सदस्य, संबंधी और साध-संगत उपस्थित रही।

परिजनों का सम्मान, जरूरतमंद परिवारों को राशन

नामचर्चा के समापन पर ब्लॉक कल्याण नगर की कमेटी और उपस्थित सच्चे नम्र सेवादारों की ओर से देहदान जैसी महान सेवा के लिए सीमा इन्सां के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान परिजनों ने भी सीमा इन्सां को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए सेवा का संदेश आगे बढ़ाया। परिवार की ओर से डेरा सच्चा सौदा की फूड बैंक मुहिम के तहत 7 जरूरतमंद लोगों को एक-एक महीने का राशन वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन समिति, समग सीड्स, सच कहूँ, सच्ची लंगर समिति, शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल, शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल, सच्ची कैमरामैन समिति, ब्लॉक कल्याण नगर, सरसा सहित अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की ओर से भेजे गए शोक संदेश पढ़कर सुनाए गए। 

Ration-Tribute-Seema-Insan

सेवा के साथ विदाई, देहदान से शोध को मिलेगी मदद

इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने सीमा इन्सां को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणाओं पर चलते हुए सीमा इन्सां जीवनभर मानवता भलाई के कार्यों में आगे रहीं और विभिन्न मानवता भलाई कार्यों में योगदान देती रहीं। उनके परिजनों ने उनकी आखिरी इच्छा का समान करते हुए उनके मरणोपरांत देहदान करके समाज के सामने सेवा की एक और मिसाल कायम की। उनकी पार्थिव देह मेडिकल शोध के लिए समर्पित किए जाने से विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार से जुड़े शोध कार्यों में मदद मिलेगी।

About The Author

Related Posts