अंग्रेजी विभाग में भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

अंग्रेजी विभाग में भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग में विभागीय परिषद के अंतर्गत डिजिटल युग में शिक्षकों की भूमिका विषय पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर ओम प्रकाश, विभागाध्यक्ष डॉक्टर नीतू त्यागी, प्राध्यापिका अर्चना एवं भौतिक विज्ञान विभाग के हेड प्रदीप ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।

कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए डॉक्टर नीतू त्यागी ने  डिजिटल युग में शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला एवं ह्यूमन टीचर को एआई से ज्यादा महत्वपूर्ण बताया। प्राचार्य डॉक्टर ओम प्रकाश ने बच्चों को अच्छे कार्यक्रम एवं वक्तव्यों के लिए शुभकामनाएं दी और जीवन में अनुशासन के महत्व को दर्शाया। 

भाषण प्रतियोगिता में मंतशा ने प्रथम, अजरा ने द्वितीय, फ़िज़ा सिद्दीकी ने तृतीय तथा अश्विनी एवं अस्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में मंतशा ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय एवं अज़रा मिर्ज़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिज़ल्ट की उदघोषणा डॉक्टर अर्चना ने करते हुए बच्चों के प्रयासों की सराहना की। निर्णायक मंडल में डॉक्टर अर्चना एवं डॉक्टर प्रदीप का विशेष योगदान रहा।

डॉक्टर प्रदीप ने भाषण के शीर्षक की वर्तमान प्रासंगिकता के महत्व पर प्रकाश डाला। वनस्पति विज्ञान विभाग डॉक्टर राम कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिताओं के पश्चात् सीनियर छात्रों ने नवीन बैच का स्वागत भी किया। सभी छात्र छात्राओं को उनके भाषण के लिए पुरस्कृत किया गया।

 

About The Author

Related Posts