Train cancelled: पुणे-जयपुर-पुणे रेलसेवा रहेगी आंशिक रद्द

पुणे यार्ड में तकनीकी कार्य के कारण रहेगी रद्द

Published On

Train cancelled: जयपुर। मध्य रेलवे द्वारा पुणे मण्डल के पुणे यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण जयपुर-पुणे-जयपुर रेलसेवा खड़की -पुणे-खड़की के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12940, जयपुर-पुणे रेलसेवा जो दिनांक 12 सितंबर 2026 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह खड़की तक ही संचालित होगी अर्थात खड़की-पुणे के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12939, पुणे-जयपुर रेलसेवा दिनांक 13 सितंबर 2026 को पुणे के स्थान पर खड़की से 17.35 बजे संचालित होगी। अर्थात पुणे-खड़की के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

About The Author

Related Posts