Farmer Welfare: किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं अनेक लाभकारी योजनाएं
बिधलान में किसान जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विधायक पवन खरखौदा ने योजनाओं, मंडी सुविधाओं, फसल मुआवजे और किसान बीमा योजना की जानकारी दी।
खरखौदा, (सच कहूँ न्यूज़) । उपमंडल के गांव बिधलान में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक पवन खरखौदा पहुंचे। इस अवसर पर विधायक ने बिधलान- निरथान- नकलोई सड़क मार्ग का उद्घाटन किया। जो की मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बनाई गई है । उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखकर अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चला जा रही है । जिन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए हमें केवल जागरूकता की जरूरत है।
हमें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंच कर उन्हें लाभार्थी बनाना है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में 115 प्रिंसिपल यार्ड है, 225 बिक्री केंद्र बनाए गए हैं, और सैकड़ो उप यार्ड केन्द्र बनाए गए हैं। ताकि किसानों को अपनी फसल बिक्री करने के लिए किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, उन्हें अपने खेत से ज्यादा दूर फसल बिक्री के लिए न जाना पड़े। आज सरकार द्वारा किसने की फसलों का उचित मुआवजा दिया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जब किसान अपनी फसल मंडी में लेकर के आता था तो उसे कई- कई दिनों तक अपनी ट्रैक्टर ट्राली के ऊपर ही विश्राम करना पड़ता था और अपने बारी का इंतजार करना पड़ता था। परंतु सरकार ने इस योजना को बदला और आज जब किसान मंडी में अपनी फसल लेकर जाता है तो केवल 10 से 15 मिनट में वह अपना काम निपटाकर अपने घर वापसी के लिए निकल जाता है। उसकी फसल की कीमत उसके बैंक अकाउंट में पहुंच जाती है। मंडियो में किसानों के लिए अटल किसान कैंटीन खोली गई ताकि मंडी में आने वाले किसानों को शुद्ध और सस्ता भरपेट भोजन मिल सके, उसके लिए ₹10 में एक थाली भरपेट किसान को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड द्वारा आज तक 19000 सड़कों का निर्माण कार्य किया गया है । यह निर्माण कार्य आगे भी नियंत्रण गति दर बढ़ता रहेगा। खरखौदा में नई अनाज मंडी के पास किसान भवन बनाने की मांग भी उन्होंने विधानसभा में उठाई है जिस पर भी जल्द ही निर्णय किया जाएगा । सरकार द्वारा किसान बीमा योजना चलाई गई है ताकि किसी भी आपदा के दौरान किसानों को यदि उसकी फसल का नुकसान हो जाता है तो उन्हें इसकी उचित मिल सके।
इसके अलावा सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजना चलाई गई है उन सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा कर्तव्य है। तभी हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 विकसित भारत के सपने को साकार कर सकेगे। इस अवसर पर किसान कमेटी के सदस्य सिकंदर सांगवान, नरेश पाराशर , सरपंच सुभाष , बिजेंदर चोटीवाला व अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।