स्टेट कराटे चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के हर्षित ने जीता पदक

स्टेट कराटे चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के हर्षित ने जीता पदक

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: प्रताप स्कूल का प्रतिनिधित्व चरखी दादरी में आयोजित एसजीएफआई स्टेट कराटे चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें अंडर-17 वर्ग के हर्षित ने 74-78 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। हर्षित ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय दिया।

कठिन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में पहुंचने पर खिलाड़ियों और हर्षित का  स्वागत किया गया। विद्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओम प्रकाश दहिया, संस्थापक सत प्रकाश नंबरदार, प्राचार्या दया दहिया, अकादमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया तथा कराटे कोच जगमेंदर पांचाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Kharkhoda News
Kharkhoda News: स्टेट कराटे चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के हर्षित ने जीता पदक

About The Author

Related Posts