बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक बरामद

बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक बरामद

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा बाइक भी बरामद कर ली है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि गांव मौजगढ़ निवासी मनप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह बीती 28 जुलाई 2026 को सरसा आया हुआ था। शाम करीब 7 बजे उसने अपना बाइक सुरखाब चौक के नजदीक खड़ी की थी और वहां बने बाथरूम में चला गया। कुछ समय बाद वापस आने पर बाइक वहां से गायब मिली।

अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक चोरी किए जाने पर सिविल लाइन थाना सरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इनके आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की वारदात में संलिप्त आरोपी मुकेश कुमार निवासी गांव अरनियांवाली, जिला सरसा को सरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

bike-theft

About The Author

Related Posts