शिक्षा और रोजगार
Sudhir Goyal ED Case: स्पेशल कोर्ट में 18 सितंबर को होगी 27.49 करोड़ के धनशोधन मामले में सुनवाई
बुलंदशहर के चर्चित भू-माफिया सुधीर गोयल और पत्नी राखी से जुड़ा है मामला
गाजियाबाद (सच कहूँ न्यूज)। विशेष अदालत मेंचर्चित भू-माफिया सुधीर कुमार गोयल और उसकी पत्नी राखी गोयल से जुड़े 27.49 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। विशेष अदालत के पीठासीन अधिकारी भारत सिंह यादव ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) न की ओर से दर्ज एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट के अनुसार सुधीर गोयल और उसके गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कूटरचना, धोखाधड़ी और छल समेत अन्य धाराओं में 18 मुकदमे दर्ज हैं। ईडी की जांच के मुताबिक गिरोह किसानों से कम कीमत पर जमीन खरीदने के बाद बिना प्राधिकरण की अनुमति के अवैध कॉलोनियां विकसित करता था।
इसके बाद एक ही जमीन को कई लोगों को बेचकर रकम जुटाने का आरोप है। जांच एजेंसी के अनुसार जमीन की बिक्री में सर्किल रेट से अधिक रकम लिए जाने के बावजूद पूरी आय आयकर विभाग के समक्ष घोषित नहीं की गई। ईडी ने इस रकम को अपराध से अर्जित आय मानते हुए धनशोधन के पहलू से जांच की। ईडी के मुताबिक सुधीर गोयल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। 15 दिसंबर 2023 को पीलीभीत में उसे सात अन्य लोगों के साथ फॉरच्यूनर कार और नकदी समेत गिरफ्तार किया गया था।