छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक

छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक

Published On

तोशाम (सच कहूँ/विरेंद्र सिंह)। Tosham News: चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम में एनएसएस एवं लीगल लिटरेसी के संयुक्त तत्वावधान में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में तोशाम थाना के एसएचओ अभिषेक, महिला थाना भिवानी की एसएचओ बबीता तथा साइबर क्राइम ब्रांच भिवानी के कांस्टेबल विष्णु ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

वक्ताओं नेऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व संदेश, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल तथा व्यक्तिगत एवं बैंक संबंधी जानकारी की सुरक्षा को लेकर छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने और किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी। इस दौरान छात्राओं ने साइबर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।महाविद्यालय प्रशासन की ओर से एसएचओ अभिषेक, एसएचओ बबीता एवं कांस्टेबल विष्णु का छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन देने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Tosham News
Tosham News: विद्यार्थियों को संबोधित करते कांस्टेबल विष्णु।

About The Author

Related Posts