Fire: कचरे में लगी आग ने कार को लिया चपेट में, मची अफरा-तफरी

कचरे में लगी आग ने कार को लिया चपेट में, मची अफरा-तफरी

Published On

हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। Hisar News: बस स्टैंड के पास तलाकी गेट क्षेत्र में फुटओवर ब्रिज के नीचे कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। तेज लपटों ने पास खड़ी सफेद रंग की एसयूवी को अपनी चपेट में ले लिया। आग से कार का अगला हिस्सा और एक तरफ की बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार मालिक ने बताया कि वह निजी काम से पंजाब नेशनल बैंक गया था और गाड़ी फुटओवर ब्रिज के नीचे खड़ी कर गया था। लौटकर आया तो कार धधक रही थी।

उसका आरोप है कि किसी की लापरवाही के कारण उसकी गाड़ी आग की चपेट में आई। आग की सूचना पास मौजूद होमगार्ड जवानों ने दमकल विभाग को दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों और दुकानों तक लपटें पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Hisar News
Hisar News: कचरे के ढेर में लगी आग से जलती हुई कार

About The Author

Related Posts