Amitabh Bachchan Threat: अमिताभ बच्चन को मिली हमले की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
अमिताभ के घर जलसा को लेकर मिला धमकी भरा ईमेल
Published On
मुंबई (सच कहूँ/एजेंसी)। मुंबई में शुक्रवार को पुलिस को एक धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली। इस ईमेल में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर 'जलसा' का नाम है। ईमेल में कथित हमले से जुड़ी बातें लिखी गई थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमकी भरा ईमेल मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) इलाके के एक स्कूल को भेजा गया था। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई और जांच शुरू की गई। ईमेल में अमिताभ बच्चन के घर जलसा का जिक्र करते हुए 31 अक्टूबर को कथित हमले की तारीख बताई गई थीं। फिलहाल, पुलिस ईमेल की सत्यता और उसमें किए गए दावों की जांच कर रही है।