प्राइवेट स्कूलों को राहत, 9 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म-6 

प्राइवेट स्कूलों को राहत, 9 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म-6 

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana School News: हरियाणा के मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 2 से 9 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म-6 भर सकेंगे। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अनुरोध पर शिक्षा विभाग ने पोर्टल दोबारा खोल दिया है। स्कूलों को एमआईएस  यूजरनेम और पासवर्ड से फॉर्म भरना होगा। समय पर या सही तरीके से फॉर्म जमा नहीं करने वाले स्कूलों को सत्र में फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

फॉर्म में दी गई जानकारी (पैरा 10 को छोड़कर) नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन देने वाले स्कूलों को संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आरटीई पोर्टल पर सीट घोषित न करने के कारण बंद एमआईएस  खातों वाले स्कूल फॉर्म-6 नहीं भर सकेंगे।

School-Clossed
सांकेतिक फोटो

About The Author

Related Posts