स्कूल में चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी, बच्ची PGI में भर्ती

परिजनों ने स्कूल में पहुंच कर किया हंगामा, पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की शुरू 

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak Crime News: लाखनमाजरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्ची को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बच्ची के साथ गलत काम करने वाला कोई स्टूडेट, स्कूलकर्मी या बाहर के व्यक्ति ने की है।

पुलिस स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगालने में जुटी है। परिजनों ने बताया कि उनकी चार साल की बच्ची लाखनमाजरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। रोजाना की भांति वह आज सुबह बस से स्कूल गई थी। इसके बाद सुबह नौ बजे स्कूल प्रबंधन का फोन आया कि बच्ची को चोट लग गई है और उसे ईलाज के लिए पीजीआई लाया गया है। परिजन तुंरत पीजीआई पहुंचे और इस बारे में पता किया तो तो उन्हें मामले की दूसरी जानकारी मिली, जहां पर पता चला कि बच्ची के साथ स्कूल में किसी ने गलत काम किया है। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

सूचना मिलने पर लाखनमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। परिजनों ने बताया कि बच्ची की हालत काफी गंभीर बनी हुई है और स्कूल में ही बच्ची के साथ किसी ने गलत काम किया है और जब स्कूल प्रबंधन से सीसीटीवी कैमरो की रिकार्डिग चैक करने के लिए कहा गया तो स्कूल प्रबंधन का व्यवहार ठीक नहीं रहा। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कारवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। 

 

About The Author

Related Posts