विद्यार्थियों को नौकरी पाने वाला नहीं बल्कि देने वाला बनाना है लक्ष्य - नेगी

विद्यार्थियों को नौकरी पाने वाला नहीं बल्कि देने वाला बनाना है लक्ष्य - नेगी

Published On

खरखौदा ((सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ आइ.क्यू.ए.सी. द्वारा हरियाणा युवा उद्यमी यात्रा 2026 का आयोजन किया गया। राज्य सरकार द्वारा चलाई गयी स्टार्टअप हरियाणा एवं उधमी बस यात्रा में स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रशासन ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख कौशल विकास, विदेशी भाषा प्रशिक्षण, अंतरराष्ट्रीय रोजगार, उद्यमिता स्टार्टअप सरकारी योजनाएं, वित्तीय सहायता और नई तकनीकों की जानकारी दी। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. तराना नेगी के सानिध्य में किया गया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय का उद्देश्य युवाओं को केवल नौकरी पाने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला और नवाचार करने वाला बनाना है।

उन्होंने कहा के बदलते रोजगार परिदृश्य में डिग्री के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल और तकनीकी ज्ञान भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपने कौशल और विचारों को पहचान कर उन्हें व्यावसायिक रूप देने के लिए प्रेरित करते है। दूसरी और कॉलेज में भूगोल विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन तकनीक एक फायदे अनेक विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक जगबीर ने बताया की फसल अवशेष को जलाने से खेत की उर्वरा क्षमता कमजोर होती है।इन्हीं अवशेषों को खेतों में मिलने से उर्वरा क्षमता में बढ़ोतरी होती है। इसलिए हमें प्रयास करना चाहिए की फसल अवशेषों को जलाने के स्थान पर खेत की मिट्टी में मिला देना चाहिए।

About The Author

Related Posts