सब-इंस्पेक्टर राहुल देशवाल बनाए गए ऊन चौकी प्रभारी

सब-इंस्पेक्टर राहुल देशवाल बनाए गए ऊन चौकी प्रभारी

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: 2017 बैच के युवा पुलिस अधिकारी राहुल देशवाल को झिंझाना थाने की ऊन चौकी का प्रभारी बनाया गया है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें नई चौकी की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पूर्व, वह शामली कोतवाली की आरके पीजी कॉलेज चौकी के प्रभारी थे। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत जनपद में कई निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। इसी परिवर्तन के तहत एसआई राहुल देशवाल को झिंझाना थाने की ऊन चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

राहुल देशवाल उत्तर-प्रदेश पुलिस के 2017 बैच के युवा अधिकारी है। उनकी पहली पोस्टिंग जनपद सहारनपुर में हुई थी। विगत डेढ़ वर्षों से वह जनपद शामली में तैनात है। इस अवधि में वह कैराना थाने की इमामगेट, आदर्शमण्डी की एसटी तिराहा व सदर कोतवाली की आरके पीजी कॉलेज चौकी के प्रभारी रह चुके है। राहुल देशवाल एक मृदभाषी व विनम्र इन्सान तथा सख्त पुलिस अधिकारियों की फेहरिस्त में शामिल है। उनके ऊन चौकी प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगो में हर्ष व्याप्त है। राहुल देशवाल ने भी क्षेत्रवासियों को विभाग के उच्चाधिकारियों की अपेक्षा के अनुरुप कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं अपराध नियंत्रण का आश्वासन दिया है।

 

About The Author

Related Posts