शिक्षा और रोजगार
राजस्थान सरकार का बड़ा अवसर! Rajasthan Startup Quest 2026
राजस्थान सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग लेकर आया है Ideas for Viksit Bharat
Rajasthan Startup Quest 2026: क्या आपके पास कोई ऐसा आइडिया है जो किसी समस्या का समाधान कर सके? राजस्थान सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C) लेकर आया है "Rajasthan Startup Quest 2026" (Block, District & State Level Ideathon)! यह प्रतियोगिता आपके आइडिया को पहचान, सही मार्गदर्शन (Mentorship) और बड़ा पुरस्कार दिलाने का बेहतरीन माध्यम है।
थीम: Innovate Rajasthan: Ideas for Viksit Bharat
कौन-कौन भाग ले सकता है?
* स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राएं
* नए व पुराने स्टार्टअप्स व युवा उद्यमी
* ग्रामीण, जनजातीय व महिला इनोवेटर्स
* समाज, पर्यावरण या टेक्नोलॉजी से जुड़ा आइडिया रखने वाला कोई भी व्यक्ति/टीम
हर लेवल पर आकर्षक नकद पुरस्कार:
- ब्लॉक स्तर (Block Level):
* प्रथम: ₹10,000 | द्वितीय: ₹5,000 | तृतीय: ₹3,000
* 2. जिला स्तर (District Level):
* प्रथम: ₹50,000 | द्वितीय: ₹25,000 | तृतीय: ₹15,000
* 3. राज्य स्तर (State Level Grand Finale - जयपुर):
प्रथम: ₹5,00,000
द्वितीय: ₹3,00,000
तृतीय: ₹2,00,000
स्पेशल कैटेगरी अवार्ड्स (₹1,00,000 प्रत्येक): ग्रामीण इनोवेशन, बेस्ट ऑल-विमेन टीम, ट्राइबल इनोवेशन, सोशल इंपैक्ट और ग्रीन इनोवेशन।
आपको क्या-क्या मिलेगा?
* देश के टॉप स्टार्टअप मेंटर्स से सीधे मार्गदर्शन।
* iStart LMS मॉड्यूल का फ्री एक्सेस।
* सभी पात्र प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट।
* जयपुर में होने वाले 3-दिवसीय स्टेट ग्रैंड फिनाले/एक्सपो में भाग लेने का मौका।
महत्वपूर्ण तिथियां:
* आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026 तक
* ब्लॉक स्तर प्रतियोगिता: 15 अक्टूबर 2026 तक
देर न करें! आज ही अपना रजिस्ट्रेशन कराएं:
पोर्टल (https://istart.rajasthan.gov.in/startup/quest) पर जाकर फॉर्म भरें और अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें!