शिक्षा और रोजगार
'Kisan Ratna Award': किसान रत्न अवार्ड से सम्मानित आशीष मेहता की उपलब्धि करंट अफेयर्स में शामिल
क्षेत्र के प्रगतिशील किसान एवं समाजसेवी आशीष मेहता को कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला किसान रत्न अवार्ड-2025
Published On
'Kisan Ratna Award': डबवाली, (सच कहूँ/सुभाष)। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान एवं समाजसेवी आशीष मेहता को कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला किसान रत्न अवार्ड-2025 अब हरियाणा करंट अफेयर्स-2025 की अध्ययन सामग्री का हिस्सा बन गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार की ओर से दिए गए इस सम्मान का करंट अफेयर्स में शामिल होना डबवाली और सरसा जिले के लिए गौरव की बात है। आशीष मेहता की उपलब्धि पर लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-ए3 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजय गांधी तथा मुल्तान सभा के संरक्षक कालूराम मेहता व उपप्रधान संजय मेहता ने बधाई दी।