घर से खेलने के लिए निकला 9वीं का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

घर से खेलने के लिए निकला 9वीं का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: गांव कंवाली से 9वीं कक्षा का छात्र अंशु संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र के मामा मंजीत ने थाना खरखौदा में शिकायत देकर उसकी तलाश कराने की मांग की है। मंजीत के अनुसार अंशु पिछले करीब छह साल से अपने मामा के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था और झरोठ में 9वीं कक्षा का छात्र है। 14 सितंबर को वह दोपहर करीब 12 बजे स्कूल से घर आया था। इसके बाद शाम करीब 3:30 बजे खेलने के लिए घर से बाहर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र के साथ रिश्तेदारियों में भी उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मंजीत ने पुलिस को शिकायत देकर छात्र की तलाश करने की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

About The Author

Related Posts