Rohtak Crime News: नाबालिग युवक की चाकू से घोंपकर की हत्या, परिवार में छाया मातम
डीएसपी व एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का किया निरीक्षण, परिजनों से की पूछताछ
रोहतक (सच कहूँ न्यूज़)। Rohtak Crime News: महम में एक नाबालिग युवक की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से घोंपकर बेहरमी से हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। बताया जा रहा है कि नाबालिग युवक का आज जन्मदिन था और वह घर से अपने दोस्तों के साथ बाहर जन्मदिन मनाने के लिए गया था, जहां पर कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर आपस में झगडा हो गया और हमलावरों ने नाबालिग युवक पर चाकूओं से हमला कर दिया।
पुलिस ने इस संबंध में हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार गांव निंदाना खास निवासी 17 वर्षीय अरमान मंगलवार दोपहर को अपने दोस्तो के साथ महम स्थित पार्क में जन्मदिन मनाने के लिए गया था तभी वहां पर पहले से मौजूद 15-20 युवकों के साथ किसी बात को लेकर आपस में मामूली कहासुनी हो गई और झगडे में युवकों ने चाकू निकाल कर अरमान पर हमला कर दिया, जिससे अरमान लहुलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर गया और हमलावर मौके से भाग गए।
घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ईलाज के दौरान अरमान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। परिजनों ने बताया कि अरमान का आज जन्मदिन था और परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अब इस घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक युवक की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया था।