उपायुक्त नेहा सिंह ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

उपायुक्त नेहा सिंह ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: उपायुक्त नेहा सिंह ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण तथा वेयरहाउस में की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने वेयरहाउस पहुंचकर निर्धारित निरीक्षण रजिस्टर में हस्ताक्षर किए तथा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों से संबंधित रिकॉर्ड का अवलोकन किया। इसके उपरांत उन्होंने वेयरहाउस के विभिन्न कक्षों एवं स्ट्रांग रूम सहित पूरे परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण किया।

उन्होंने मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सील की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों के संचालन, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रवेश एवं निकास व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस परिसर में किए गए सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, हरियाली, पौधरोपण एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण से कार्यस्थल की सुंदरता के साथ-साथ सकारात्मक माहौल भी बनता है।

 

About The Author

Related Posts