जिला कारागार में बंदियों ने सीखी योग, प्राणायाम एवं सुदर्शन क्रिया
जिला कारागार में बंदियों ने सीखी योग, प्राणायाम एवं सुदर्शन क्रिया
Published On
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: जिला कारागार, में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से 8 सितंबर से 14 सितंबर तक छह दिवसीय प्रिजन स्मार्ट कोर्स का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ. अविनाश चोपड़ा ने बंदियों को योग, प्राणायाम एवं विश्व प्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को मानसिक तनाव से राहत दिलाने के साथ-साथ उनके शारीरिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना रहा। जिला कारागार जेल अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि योग, प्राणायाम एवं सुदर्शन क्रिया के अभ्यास से बंदियों को तनावमुक्त जीवन जीने में काफी लाभ महसूस हुआ। इन गतिविधियों से बंदियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं मानसिक शांति को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।