Blood Donation Camp: इंजीनियर्स ह्रदय सम्राट आरके दत्त की पुण्यतिथि पर 30 यूनिट रक्तदान
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में आयोजित हुआ भव्य रक्तदान शिविर, मुजफ्फरनगर से पहुंची राजकीय ब्लड बैंक की टीम ने किया रक्त संग्रहण
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Blood Donation Camp: उत्तर-प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में इंजीनियर्स हृदय सम्राट आरके दत्त की पुण्यतिथि पर मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन परिसर शामली में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी शामली डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना व अति विशिष्ट अतिथि एक्सईएन प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग राजकुमार तथा एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग हबीबुल्लाह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उत्तर-प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रांतीय संगठन सचिव (पश्चिम) सलमान जैदी(आरईएस) व क्षेत्रीय महामंत्री सोमांशु मोहन(पीडब्ल्यूडी) कार्यक्रम ने विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इसके अलावा, मदन पाल सिंह, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार डिंगल, कलीम मिर्जा, पाखी वर्मा, बिजेन्द्र कुमार, संजय चपराना, अनुराग तिवारी, अरविंद कुमार, कन्हैया लाल, ओमबीर सिंह, प्रदीप कुमार, आनंद कुमार समेत बड़ी संख्या में डिप्लोमा इंजीनियर्स, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य लोग शिविर में मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन सोमांशु मोहन व पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने सभी अतिथियों का शिविर में पहुंचने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि 'रक्तदान महादान' है। एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
वक्ताओं ने नागरिकों से समय-समय पर रक्तदान करने तथा मानव सेवा के इस पुनीत अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। वहीं, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपद अध्यक्ष इंजीनियर दिप्तेश कुमार तोमर ने कहा कि संगठन भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे सेवा कार्यों में निरंतर अपनी भूमिका निभाता रहेगा। इस दौरान सीएचसी शामली के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उपकार मलिक के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की आठ सदस्यीय टीम ने 30 यूनिट रक्त संग्रह किया। टीम में अभिषेक शर्मा, पूर्णिमा, पंकज, जत्तों देवी आदि शामिल रहे।