विभिन्न विकास प्रोजेक्टों को लेकर गडकरी से मिले सोढ़ी
विभिन्न विकास प्रोजेक्टों को लेकर गडकरी से मिले सोढ़ी
फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान राणा सोढ़ी ने फिरोजपुर जिले से संबंधित सड़कों और बुनियादी ढांचे से जुड़े विभिन्न विकास प्रोजेक्टों को लेकर केंद्रीय मंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान फिरोजपुर-फाजिल्का सड़क को जल्द से जल्द फोरलेन करने की मांग प्रमुखता से रखी गई।
राणा सोढ़ी ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से संबंधित कागजी कार्रवाई और अगले चरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री से विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर-फाजिल्का सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़क प्रोजेक्टों के तेजी से लागू होने से सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर यातायात और कनेक्टिविटी के साथ व्यापार, उद्योग, सुरक्षा और समग्र आर्थिक विकास को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सकारात्मक रुख के लिए उनका तहेदिल से धन्यवाद किया।