Indian Railways: गाय से टकराने के बाद उदयपुर सिटी ट्रेन का इंजन फेल

कैथल-दिल्ली ट्रेन भी करीब एक घंटे रही प्रभावित

Published On

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Indian Railways: उदयपुर सिटी से चंडीगढ़ जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन बुधवार सुबह कैथल के शक्तिनगर फाटक के पास गाय से टकराने के बाद रास्ते में खड़ी हो गई। हादसे के बाद ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आने से पावर फेल हो गई। इसके चलते ट्रेन काफी देर तक मौके पर खड़ी रही और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार ट्रेन सुबह करीब 6:40 बजे शक्तिनगर फाटक के पास पहुंची थी। इसी दौरान ट्रैक पर आई गाय ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर के बाद इंजन में तकनीकी समस्या आने के कारण ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। यात्रियों को काफी देर तक ट्रेन के रवाना होने का इंतजार करना पड़ा। वहीं, ट्रेन के खड़े रहने से फाटक के आसपास आवाजाही भी प्रभावित रही।

अन्य ट्रेन भी हुई प्रभावित 

यात्री संदीप ने बताया कि ट्रेन करीब सात बजे से खड़ी थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी ट्रेन के रवाना नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी की चिंता बनी रही। सुपरफास्ट ट्रेन के खराब होने का असर कैथल रेलवे स्टेशन से चलने वाली अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा। कैथल से दिल्ली जाने वाली ट्रेन भी करीब एक घंटे तक खड़ी रही। एक ही लाइन होने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।

दूसरा इंजन मंगवाकर ट्रेन रवाना: दिनेश 

स्टेशन मास्टर दिनेश ने बताया कि सुपरफास्ट ट्रेन की पावर फेल हो गई थी। कैथल में एक ही लाइन होने के कारण अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा। करीब चार घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।  बाद दूसरा इंजन मंगवाया गया, जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

About The Author

Related Posts