Women's Asia Cup 2026: हार के बाद टूट गईं पाक कप्तान फातिमा सना, मैदान पर रोते हुए आईं नजर

हार के बाद टूट गईं पाक कप्तान फातिमा सना, मैदान पर रोते हुए आईं नजर

Published On

दुबई। Women's Asia Cup 2026: सेमीफाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं। टीम को फाइनल में पहुंचाने का सपना टूटते ही मैदान पर फातिमा बेहद भावुक नजर आईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। उनकी आंखों में निराशा और चेहरे पर हार का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। पूरे मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी टीम ने जीत के लिए जोर लगाया, लेकिन अहम मौकों पर दबाव में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

जैसे ही मुकाबला पाकिस्तान के हाथ से निकल गया, टीम की कप्तान फातिमा सना अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं। मैच खत्म होने के बाद फातिमा को रोते हुए देखकर साथी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी भावुक नजर आए। वहीं11 सितंबर (शुक्रवार) को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान की टीम को चार विकेट से हराया और फाइनल में जगह बना।

फाइनल में जगह बनाने का बड़ा मौका था

कप्तान के लिए यह हार इसलिए भी ज्यादा मायने रखती थी, क्योंकि टीम के पास फाइनल में जगह बनाने का बड़ा मौका था। फातिमा सना ने मुकाबले के दौरान टीम की अगुआई करते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, लेकिन आखिर में नतीजा पाकिस्तान के पक्ष में नहीं रहा। सेमीफाइनल में हार के साथ ही टीम का खिताब जीतने का सपना भी टूट गया।

सोशल मीडिया पर भी फातिमा सना की भावुक तस्वीरें और वीडियो चर्चा में आ गए। क्रिकेट फैंस ने उनके जज्बे की तारीफ करते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन टीम के लिए इस तरह पूरी शिद्दत से खेलना ही एक कप्तान की पहचान है। पाकिस्तानी कप्तान के आंसुओं ने इस मुकाबले की हार को और भावुक बना दिया। फातिमा सना के लिए यह सिर्फ एक मैच की हार नहीं थी, बल्कि फाइनल तक पहुंचने के सपने के टूटने का दर्द भी उनकी आंखों में साफ नजर आया।

 

About The Author

Related Posts