Mock Drill: आग और भूकंप से बचाव को मॉक ड्रिल कल, एसडीएम व तहसीलदार ने परखी तैयारियां

कस्बे के पब्लिक इंटर कॉलेज में होगा तहसील स्तरीय पूर्वाभ्यास, सभी विभागों की रहेगी भागीदारी

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: आग और भूकंप सरीखी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव के तौर-तरीकों के लिए शुक्रवार को कैराना तहसील स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कस्बे के पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान में जेसीबी मशीन से साफ-सफाई कराई गई। एसडीएम व तहसीलदार ने कॉलेज में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

प्रदेश के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रदेश के 64 जिलों की 157 तहसीलों में भूकंप, रासायनिक एवं आग्नेय आपदाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में कैराना में भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा। एसडीएम शिवाजी यादव ने बताया कि शुक्रवार को आग से बचाव का अभ्यास किया जाएगा। इसके अलावा, भूकंप की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की मॉक ड्रिल होगी।

पूर्वाभ्यास में तहसील स्तर के सभी संबंधित विभाग मौजूद रहेंगे और आपदा के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया एवं आपसी समन्वय की तैयारियों को परखा जाएगा। गुरुवार को एसडीएम शिवाजी यादव, तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान और नायब तहसीलदार आकाश चौधरी कस्बे के पब्लिक इंटर कॉलेज में पहुंचे। जहां पर उन्होंने मॉक ड्रिल हेतु की जा रही तैयारियों को परखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

 

About The Author

Related Posts