Gurugram Road Accident: कार ने चार मजदूरों को कुचला, दो की मौत

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से ग्रीन बेल्ट में घुसी, रेलिंग से टकराकर रुकी

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram Road Accident: द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पर लोहे की ग्रील लगा रहे चार मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में बुलंदशहर निवासी बिजेंद्र और पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतीश चंद और राम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक 20 वर्षीय वेदान्त खन्ना भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार चारों मजदूर डिवाइडर पर ग्रील लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

कार की चपेट में आने से बचने के लिए सतीश और राम कुमार ने ग्रीन बेल्ट की ओर छलांग लगाई, लेकिन कार वहां भी पहुंच गई। इसके बाद कार रेलिंग से टकराकर रुकी। बजघेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए गए हैं और स्वजन को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। कार चालक वेदान्त खन्ना गुरुग्राम के सेक्टर-110 स्थित इंडिया बुल्स एनिग्मा का निवासी और दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र बताया जा रहा है।

Gurugram Road Accident
Gurugram Road Accident: कार ने चार मजदूरों को कुचला, दो की मौत

About The Author

Related Posts