नामित सभासद की शपथ नहीं हुई तो रालोद से इस्तीफा, अभिषेक चौधरी बोले- पार्टी की कार्यप्रणाली से आहत हूं

नामित सभासद की शपथ नहीं हुई तो रालोद से इस्तीफा, अभिषेक चैधरी बोले-पार्टी की कार्यप्रणाली से आहत हूं

Published On

मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: नगर पंचायत मीरापुर में रालोद से नामित सभासद अभिषेक चैधरी ने पार्टी की कार्यप्रणाली से आहत होकर अपने सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने अपना इस्तीफा रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी को भेजने की बात कही है। अभिषेक चैधरी ने बताया कि 17 मार्च 2026 को नगर पंचायत मीरापुर में भाजपा से अशोक सैनी व अरुणा शर्मा तथा रालोद से उन्हें नामित सभासद चुना गया था। उनका आरोप है कि भाजपा के दोनों नामित सभासदों की शपथ बिना उन्हें सूचना दिए करा दी गई, जबकि उनके पिता के नाम में त्रुटि होने के कारण उनकी शपथ नहीं कराई गई।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी से भी शिकायत की गई, जहां से उन्हें केवल आश्वासन मिला। अभिषेक चैधरी ने आरोप लगाया कि रालोद के पदाधिकारी भाजपा के दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले आठ वर्षों से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और पिछले छह महीनों से इस मामले को लेकर बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि जब पार्टी उनके जैसे कार्यकर्ता की समस्या का समाधान नहीं करा सकती तो आम जनता की समस्याओं का क्या समाधान करेगी। उनके इस्तीफे को लेकर मीरापुर के जाट समाज में भी रोष की बात कही जा रही है।

 

About The Author

Related Posts