भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग
गुजरात से सोनीपत जाते समय बहल में पलटा
Published On
भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Bhiwani News: भिवानी में रविवार सुबह केमिकल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की रेहड़ियों व खोखे को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहीं आग की घटना को देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जानकारी के अनुसार टैंकर में केमिकल भरा हुआ था और वह गुजरात से सोनीपत जा रहा था। इसी दौरान बहल के राजगढ़ रोड पर रात के समय वह पलट गया। वहीं इसके बाद सुबह उस टैंकर में आग लग गई।