Fire: फैक्टरी और फ्लैट में लगी आग, दर्जनों दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

रबड़ फैक्टरी में दो वाहन जले, फ्लैट की बालकनी से अंदर तक फैली आग

Published On

फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: फरीदाबाद में रविवार सुबह डबुआ-पाली रोड स्थित 17 नंबर चुंगी के पास आरएन पॉलिमर प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में रबड़ का काम होता है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एक दर्जन से अधिक गाड़ियों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के समय फैक्टरी बंद थी और कर्मचारियों की संख्या कम थी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, हालांकि शुरूआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका है। आग से फैक्टरी में खड़ी किआ कार और स्कॉर्पियो जल गईं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

सेक्टर-81 की आनंद विला सोसाइटी के टावर नंबर-4 स्थित फ्लैट में शनिवार देर रात आग लग गई। प्रारंभिक जांच में बालकनी में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगने की आशंका है। आग बालकनी से फ्लैट के अंदर तक फैल गई और सामान जल गया। फ्लैट में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल आए। सूचना पर बीपीटीपी थाना पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। यहां भी कोई जनहानि नहीं हुई।

Faridabad News
Faridabad News: फैक्टरी और फ्लैट में लगी आग, दर्जनों दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

About The Author

Related Posts