हार - जीत होती रहती है, मनोबल टूटना नहीं चाहिए - पूर्व सीपीएस

हार - जीत होती रहती है, मनोबल टूटना नहीं चाहिए - पूर्व सीपीएस

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: सर के सपना मार्ग पर स्थित वाल्मीकि आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक ग्रामीण अध्यक्ष सुनील दहिया ने की। इस अवसर पर पूर्व सीपीएस जयवीर वाल्मीकि ने कहा कि पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। खरखौदा में भी जल्द ही सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा । जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत लगाकर  पूरे प्रदेश का सबसे बड़ा कामयाब सम्मेलन खरखौदा में करके दिखाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता का एक लक्ष्य होना चाहिए मेहनत करना परिणाम और मेहनत का फल कब किसको मिल जाए यह पता नहीं होता यही कांग्रेस पार्टी की नीतियां रही है।

चुनाव में हार- जीत होती रहती है।  आप कार्यकर्ताओं की ताकत से खरखौदा में लगातार तीन बार कांग्रेस पार्टी का विधायक बना और एक बार हार हो गई तो हमें अपना मनोबल नहीं तोड़ना चाहिए। जिला महासचिव सिकंदर भैया ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में एकता की बहुत बड़ी आवश्यकता है यदि किसी परिवार में एकता होगी तो वह परिवार और वह संगठन कभी पीछे नहीं रह सकता इसीलिए आज हमें केवल जरूरत है तो संगठित होकर पूरी ताकत के साथ जो 12 साल से केंद्र व प्रदेश में बैठी भ्रष्टाचारी सरकार को एक  उखाड़ फेंकने का समय है।  जिससे जनता पूरी तरीके से परेशान हो चुकी है। ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड की हड्डी होते हैं । कोई भी पार्टी हो कार्यकर्ता ही उसकी ताकत है।

समय आने पर प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा ओर अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि खरखौदा में 12 मंडल अध्यक्ष बनाए जाएंगे।  जिनकी घोषणा जल्द होगी । इसके अलावा 30 सितंबर तक कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक पदम सिंह,  पूर्व विधायक जयवीर,  अशोक सरोहा,पूर्व एचपीएससी के मेबर सुरेंद्र शर्मा,  जोगेंद्र दहिया, भूपेंद्र सिंह,  मास्टर  जयभगवान चोलका,जिला महासचिव सिकंदर दहिया,सुनील  दहिया,  बिजेंद्र गोखी, प्रेम, ब्लॉक अध्यक्ष युवा अंकित दहिया आदि मौजूद रहे।

 

About The Author

Related Posts