जिलास्तरीय कल्चरल फेस्ट में 700 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को विधायक ने किया सम्मानित

जिलास्तरीय कल्चरल फेस्ट में 700 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को विधायक ने किया सम्मानित

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: राजपुर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे दो दिवसीय जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट-2026 का शुक्रवार को समापन हो गया। जिलेभर के स्कूलों से 9वीं से 12वीं कक्षा के करीब 700 विद्यार्थियों ने रागनी, ग्रुप डांस, स्किट, सोलो डांस समेत विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। प्रस्तुतियों के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक रंग बिखेरे और अपनी कला का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान मुख्य अतिथि रहे।  विधायक ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विधायक कादियान ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों की भी अहम भूमिका है। ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचान कर लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सुनीता ढुल, बीआरसी आजाद दहिया, बीईओ अनिल वर्मा, प्रिंसिपल अनिता कटारिया, पवन कुमार, दीपक शर्मा, कृष्ण सोलंकी, अंकुर, विनय, देवेंद्र गहलावत, जगबीर देशवाल, सुधा, रूपेंद्र पुनिया, सुरजीत खोखर, विवेक शर्मा, ज्योत्सना, मोनिका वर्मा आदि मौजूद रहे।

ये स्कूल रहे विजेता

ग्रुप लोक डांस- पीएम श्री जीजीएसएसएस सोनीपत प्रथम, जीएसएसएस राजपुर द्वितीय, जीएसएसएस अटेरना तृतीय।

सोलो लोक डांस-जीएसएसएस राजपुर प्रथम, पीएम श्री जीजीएसएसएस सोनीपत द्वितीय, पीएम श्री जीएसएसएस अकबरपुर बारोटा तृतीय।

रागिनी- जीएमएसएसएस गन्नौर प्रथम, जीएसएसएस सिसाना द्वितीय, पीएम श्री जीजीएसएसएस सोनीपत तृतीय।
स्किट- जीएसएसएस गढ़ मिमारपुर प्रथम, पीएम श्री जीजीएसएसएस सोनीपत द्वितीय व जीएमएसएसएस थानाकलां तृतीय रहा।

 

About The Author

Related Posts