शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ऊंचागांव से आरोपी गिरफ्तार
शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ऊंचागांव से आरोपी गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने ऊंचागांव स्थित एक घेर में छापामार कार्यवाही करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से बीस पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।
एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी ने पुलिस टीम के साथ में क्षेत्र के ऊंचागांव में स्थित एक घेर में छापामार कार्यवाही की। जहां से पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता विकास निवासी ऊंचागांव बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-60 के तहत अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया है। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी शराब तस्करी व मारपीट के तीन मुकदमें दर्ज है।