शिक्षा और रोजगार
अवैध चाकू के साथ दो आरोपी दबोचे, भेजे जेल
अवैध चाकू के साथ में दो आरोपी दबोचे, भेजे जेल
Published On
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Crime News: कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद हुए है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
मंगलवार रात्रि एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद हुए है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता शाहिद निवासी मोहल्ला इकरामपुरा कस्बा कैराना व शाकिर निवासी मोहल्ला रेतेवाला कस्बा कैराना बताए। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।