Theft News: मकान के ताले तोड़कर लाखों की नकदी व जेवरात किए चोरी

मकान के ताले तोड़कर लाखों की नकदी व जेवरात किए चोरी

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: महम थाना के अंतर्गत गांव मदीना में चोर एक मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए की नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार गांव मदीना निवासी पिंकी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ किसी काम से चंडीगढ़ गई थी कि पीछे से चोर मकान के ताले तोड़कर घर में घुसे और 1.90 लाख रुपए नकद और सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। घटना का पता उस वक्त लगा जब परिजन वापिस घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे के ताले टूटे हुए है और घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस ने इस संबंध में महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

 

About The Author

Related Posts