शिक्षा और रोजगार
Kairana Rape Case: दुष्कर्म का वांछित आरोपी धरा, कारागार भेजा
दुष्कर्म का वांछित आरोपी धरा, कारागार भेजा
Published On
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Rape Case: नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। ग्राम मलकपुर निवासी जावेद के विरुद्ध कोतवाली कैराना पर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच करके आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार महिला अपराध में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी जावेद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।