महिला पर जानलेवा हमले का वांछित आरोपी दबोचा, जेल रवाना

महिला पर जानलेवा हमले का वांछित आरोपी दबोचा, जेल रवाना

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने महिला के साथ मारपीट व जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 16 अगस्त को खुशनुमा निवासी मोहल्ला आलखुर्द कस्बा कैराना की माता पर मोहल्ले के ही अफजाल, गुलजार, आसिफ व सुहैब ने एक राय होकर गाली-गलौच, मारपीट व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया था, जिसके सम्बन्ध में कोतवाली कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को आरोपियों की गिरफ्तरी हेतु निर्देशित किया था।

इसी क्रम में बुधवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल ने महिला के साथ में मारपीट व जानलेवा हमला करने की घटना में वांछित चल रहे आरोपी अफजाल निवासी मोहल्ला आलखुर्द कस्बा कैराना को नगर के भूरा चुंगी बाईपास के निकट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।

About The Author

Related Posts