आप ने भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा' से पहले पूछे 3 सवाल

भाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? - हरपाल सिंह चीमा

Published On

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा' पर पलटवार किया है। आप के सीनियर नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा से पंजाब में राजनीतिक मार्च निकालने से पहले तीन बेसिक सवालों के जवाब देने को कहा है: वह गुजरात और राजस्थान से जुड़े नशों की खेप को रोकने में नाकाम क्यों रही है, जब 55 किलोमीटर का इंटरनेशनल बॉर्डर स्ट्रिप बीएसएफ के अधीन आता है तो वह पंजाब को क्यों टारगेट कर रही है, और वह पंजाब का पानी हरियाणा और राजस्थान की तरफ क्यों मोड़ना चाहती है? मंत्री ने कहा कि नशे के मुद्दे पर पंजाब को लेक्चर देने से पहले, भाजपा को अपने राज वाले राज्यों में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, केंद्र की जिम्मेदारी में बॉर्डर को सुरक्षित करना चाहिए और पंजाब के अधिकारों पर अपना स्टैंड साफ करना चाहिए।

मंत्री ने भगवंत मान सरकार के 'युद्ध नशेआं विरुद्ध' मुहिम, एंटी-ड्रोन सिस्टम की तैनाती और पंजाब पुलिस द्वारा राज्य के बाहर तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि वह पंजाब में नशों के खिलाफ मार्च निकालने से पहले अपने राज्यों में नशा नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करे और सुरक्षा मजबूत करे।

 

About The Author

Related Posts