Badauli: ग्रामीण युवाओं का पार्टी से जुड़ना संगठन के प्रति विश्वास

छिनौली में सम्मान समारोह के दौरान युवाओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

Published On

खरखौदा, (सच कहूं)। गांव छिनौली  भारतीय जनता पार्टी की ओर से सम्मान समारोह एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरेश पाराशर की।  कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में चेयरमैन बनाए जाने पर मोहनलाल बडोली का सम्मान किया गया। इस दौरान गांव के बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहनलाल बडोली, विधायक पवन खरखौदा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, पूर्व ब्लाक चेयरमैन राजवीर दहिया, ब्लॉक चेयरमैन सतेंद्र दहिया, नरेंद्र जागड़ा ,मंडल अध्यक्ष नरेश पाराशर तथा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमन छिनौली  आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक सुनील छिनौली रहे।

इस अवसर पर मोहनलाल बडौली ने कहा कि युवाओं का बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ना संगठन के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है।  भाजपा संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।  बडोली ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आमजन के बीच रहकर सेवा और संपर्क का कार्य जारी रखें तथा केंद्र व  प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत करनी चाहिए।

About The Author

Related Posts