पूर्व सरपंच के घर के कमरों की बाहर से कुंडी लगाकर डेढ़ करोड़ का माल ले उड़े चोर

70 तोले सोना और ढाई किलो चांदी ले गए चोर

Published On

फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव शाहुपुरा में वीरवार देर रात चोर पूर्व सरपंच देवी के घर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान चोरों ने घर में सो रहे परिवार के कुछ सदस्यों के कमरों की कुंडी बाहर से लगा दी। शुक्रवार सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

पूर्व सरपंच के अनुसार चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। उन्होंने अलमारी का सामान बिखेरकर उसमें रखे करीब 70 तोले सोने के आभूषण, ढाई किलो चांदी के आभूषण और साढ़े तीन लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। सुबह करीब पांच बजे नींद खुलने पर चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।

Theft

About The Author

Related Posts