अशोक महाराज की दसवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई

अशोक महाराज की दसवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित पीयूष अयन आश्रम में शुक्रवार को दिवंगत अशोक महाराज की दसवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्वान पंडित सुरेश कौशिक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-यज्ञ संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान की और अंत में पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। पीयूष अयन आश्रम के महाराज अशोक का 08 सितंबर 2016 को देहावसान हो गया था। उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पंडित सुशील शर्मा, बाबूराम, बिट्टू काम्बोज, पप्पू काम्बोज, दीपक गर्ग और मनीष बादली समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

About The Author

Related Posts