शिक्षा और रोजगार
भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ता की मेहनत को देखने के लिए हजारो आंखे है- पवन
भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ता की मेहनत को देखने के लिए हजारो आंखे है- पवन
खरखौदा, सच कहूं। स्थानीय विधायक पवन खरखौदा ने फरमाना मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी द्वारा एक माह तक सेवा संकल्प अभियान को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि यह सेवा संकल्प अभियान देश के प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आरंभ किया गया है। इसके अंतर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने स्तर पर इस अभियान में अपना योगदान दे। प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा कि गई मेहनत उस कार्यकर्ता को स्वंम दिखाने की जरूरत नहीं है।
क्योंकि भाजपा ही एक कैसी पार्टी है जिसके पास हजारों आंखें ऐसी है जो अपने कार्यकर्ता की मेहनत को स्वयं देख लेती है ,और आखिरी पंक्ति में बैठे कार्यकर्ता को उसकी मेहनत का फल अवश्य मिलता है। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को खरखौदा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 108 गरीब बहन बेटियों को वाशिंग मशीन बाटी जाएंगी। क्योंकि पार्टी हर वक्त पर अंत्योदय भाव से कार्य करती है। सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं का लाभ भी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे जो लाभार्थी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन सेवा के जो 25 वर्ष जो पूरे किए हैं वह देश के लिए एक मिसाल है । पहले उन्होंने गुजरात को विकसित प्रदेश बनाया अब उनका एक ही लक्ष्य है कि 2047 तक देश को विकसित बनाने का लक्ष्य है।
उनका एक ही प्रयास है कि जब देश आजादी के सो वा वर्ष बना रहा होगा उस समय हमारा देश हर क्षेत्र में विकसित हो चुका होगा । प्रत्येक व्यक्ति के पास अपना रोजगार होगा, विकास के नए-नए आयाम स्थापित होंगे। देश अपने आप में आत्मनिर्भर होगा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगातार 2 साल से क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जा रहा है । उनका एक ही उद्देश्य है कि आसपास का क्षेत्र साफ सुथरा होगा तो हमारे आसपास बीमारियां भी उत्पन्न नहीं होगी। हम अपने आप में स्वस्थ रहेंगे तभी हम स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के अभियान को सफल बना सकेंगे । इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेश पाराशर, नवीन जांगड़ा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।