इलाके की शांति भंग करने वालों पर कैराना पुलिस का शिकंजा, 17 फसादी गिरफ्तार

ग्राम रामड़ा व मोहल्ला आलकलां में झगड़ा-फसाद पर आमादा थे कुछ लोग, पुलिस की कार्यवाही से खुराफातियों में मचा हड़कंप

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: झगड़ा-फसाद करके क्षेत्र की शांति भंग करने वाले खुराफातियों पर कैराना पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से झगड़ा-फसाद पर आमादा 17 लोगो को शांति भंग होने की आशंका में गिरफ्तार करके जेल रवाना किया है। पुलिस की कार्यवाही से खुराफातियों में हड़कंप मचा है। झगड़े का प्रथम प्रकरण ग्राम रामड़ा का है। जहां पर पुरानी रंजिश एवं मुकदमेबाजी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के आपस में आमादा-फसाद होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगो को समझाने का प्रयास किया गया।

परन्तु, दोनों पक्ष शांत होने की बजाय और अधिक उत्तेजित होकर विवाद करने लगे, जिससे शांति-व्यवस्था भंग होने की आशंका पैदा हो गई। इस पर पुलिस ने प्रथम पक्ष के 07 तथा द्वितीय पक्ष के 04 झगड़ालुओं को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में गुलजार, आबिद, यासीन, बाबू, मनव्वर, इकरार व साहिब तथा इसरार, सुफियान, अंसार और शौकीन निवासीगण ग्राम रामड़ा शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में कई सगे भाई भी है। द्वितीय प्रकरण कैराना कस्बे के मोहल्ला आलकलां का है। जहां पर इरफान व उसके भाई व भतीजों का अपने रिश्तेदार लियाकत निवासी मोहल्ला श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ के साथ में विवाद हो गया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने के बावजूद दोनों पक्ष झगड़े से बाज नही आये।

विवाद बढ़ने तथा शांति-व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत पुलिस ने एक पक्ष के 04 एवं दूसरे पक्ष के 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में इरफान, इकराम, समीर व रिहान निवासीगण मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना तथा लियाकत व आरिफ निवासीगण मोहल्ला श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ शामिल है। पुलिस ने दोनों मामलों में पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा-170,126 व 135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही करके उनका चालान कर दिया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि शांति भंग होने की आशंका के दृष्टिगत दो अलग-अलग स्थानों पर झगड़ रहे 17 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। किसी भी सूरत में क्षेत्र के शांति भंग नही होने दी जाएगी।

 

About The Author

Related Posts