ऑक्सफोर्ड वि.वि. में एफएस के कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव हुए सम्मानित 

 शिक्षा में अच्छे योगदान के लिए मिला सम्मान 

Published On

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: एफएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद के कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव (पूर्व एमएलसी) को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके अच्छे योगदान के लिए यूनाइटेड किंगडम स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में “उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान सम्मान” से सम्मानित किया गया। डॉ. दिलीप यादव ने यह सम्मान ऑक्सफोर्ड में आयोजित समारोह में स्वयं उपस्थित होकर प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ एफएस यूनिवर्सिटी के ट्रस्टी डॉ. राहुल यादव भी उपस्थित रहे।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थान में एफएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति को मिला यह सम्मान विश्वविद्यालय के लिए एक अच्छी उपलब्धि  है। इस दौरान प्रो - चांसलर योगेश यादव ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल एफएस यूनिवर्सिटी परिवार के लिए, बल्कि पूरे जनपद और आसपास के क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह प्रतिष्ठा क्षेत्र की शैक्षणिक उपलब्धियों और बढ़ती पहचान को भी नई ऊंचाई प्रदान करती है। इस उपलब्धि पर एफएस यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर डॉ. योगेश यादव, ट्रस्टी डॉ. नितिन यादव, कुलपति डॉ. संजीव भारद्वाज एवं महानिदेशक डॉ. अभिनव श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं दीं हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि उनके मार्गदर्शन में एफएस यूनिवर्सिटी शिक्षा, अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करती रहेगी। 

 

About The Author

Related Posts