शिक्षा और रोजगार
Road Accident: बहनोई से छीनकर लाई गई बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, युवक की मौत
बहनोई से छीनकर लाई गई बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, युवक की मौत
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मंगलवार रात्रि युवक की तेज रफ्तार बाइक सड़क पर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक बाइक को हरियाणा के करनाल निवासी अपने बहनोई से छीनकर लाया था।
क्षेत्र के गांव तीतरवाड़ा निवासी तसव्वर(28) अपनी माँ व भाई-बहनों के साथ में हरियाणा के पानीपत में रहता था। कई वर्ष पूर्व उसके पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसकी माँ अपना मकान आदि बेचकर तीतरवाड़ा से हरियाणा के पानीपत चली गई थी। युवक की एक बहन अपने पति के साथ में हरियाणा के करनाल में रहती है। बताया गया है कि मंगलवार को तसव्वर करनाल से अपने बहनोई की बाइक लेकर गांव में आया था। रात्रि करीब एक बजे गांव से कैराना की ओर जाते समय बाइक गांव बुच्चाखेड़ी के सामने ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार तसव्वर की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पर बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी हासिल की।
उन्होंने मृतक युवक के शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को जानकारी मिलने पर मृतक युवक के परिजन भी कैराना पहुंच गए। हालांकि शाम तक घटना के सम्बन्ध में कोई तहरीर पुलिस को नही दी गई थी। पुलिस के अनुसार, युवक जिस बाइक को ड्राइव करते समय ट्रैक्टर-ट्राली से टकराया है, उस बाइक को वह अपने बहनोई से छीनकर लाया था। पुलिस ने टैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।