UP Police: लक्ष्मी सिंह बनीं गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर, जे. रविंद्र गौड को गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 एएसपी के तबादले

Published On

गाजियाबाद, सच कहूँ/रविन्द्र सिंह। Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश सरकार ने वीरवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल में गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्तों की जिम्मेदारियां भी बदल दी गई हैं। गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड को गौतमबुद्धनगर की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा मोहित अग्रवाल को वाराणसी से प्रयागराज का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। किरन एस को पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ से वाराणसी पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना लखनऊ भेजा गया है। रमित शर्मा को एडीजी लखनऊ जोन तथा प्रवीण कुमार को एडीजी बरेली जोन बनाया गया है। प्रभाकर चौधरी को अलीगढ़ से डीआईजी लखनऊ जोन भेजा गया है। अभिषेक सिंह को सहारनपुर से आगरा और शैलेष कुमार पांडेय को आगरा से अलीगढ़ में डीआईजी पद पर तैनाती मिली है।

आशीष तिवारी को तकनीकी सेवाओं से डीआईजी सहारनपुर बनाया गया है। डॉ. गौरव ग्रोवर को अयोध्या एसएसपी से मुरादाबाद एसएसपी तथा सतपाल अंतिल को मुरादाबाद से अयोध्या का एसएसपी नियुक्त किया गया है। सुनिति को अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर से एसपी मुख्यालय, डीजीपी कार्यालय लखनऊ भेजा गया है। आकाश तोमर को आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली से एसपी डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद, अमित कुमार प्रथम को 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ तथा नरेंद्र कुमार सिंह को 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा से एसपी पीटीसी सीतापुर बनाया गया है।

अनिल कुमार पांडेय को 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी से एसपी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं तथा त्रिभुवन सिंह को 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा से एसपी जीआरपी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। राजेश कुमार श्रीवास्तव को एसपी अभिसूचना लखनऊ, सुशील कुमार शुक्ला को एसपी पीटीएस गोरखपुर, अजीत कुमार सिन्हा को एसपी पावर कॉरपोरेशन लखनऊ और दिनेश त्रिपाठी को डीसीपी प्रयागराज बनाया गया है। कुलदीप सिंह गुणावत को प्रयागराज से डीसीपी कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है। पुनीत द्विवेदी को अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद, नीतू को अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ तथा अमित कुमावत को अपर पुलिस उपायुक्त आगरा नियुक्त किया गया है।

18 अपर पुलिस अधीक्षकों के भी तबादले

शासन की ओर से जारी दूसरी तबादला सूची में 18 अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। इसके तहत कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद से आजमगढ़, अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र और देवेंद्र सिंह प्रथम को 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर से शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है।

इन्द्रप्रभा सिंह को एसीओ मुख्यालय लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ, अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर से मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), ममता कुशवाह को अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) तथा गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ से अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) की जिम्मेदारी दी गई है।

पियूष कुमार सिंह को कमिश्नरेट गाजियाबाद से मैनपुरी में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। अभिषेक तिवारी को मैनपुरी से मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) नियुक्त किया गया है। नितिन कुमार सिंह को 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर से पीटीएस मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक तथा श्रेष्ठा को एटीएस लखनऊ से 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर में उपसेनानायक बनाया गया है।

नवीना शुक्ला को एएनटीएफ लखनऊ से एसीओ मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक, नवीन कुमार सिंह को कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस महानिदेशक के स्टाफ ऑफिसर के पद पर तैनाती दी गई है। विमा सिंह को पीटीसी मेरठ से 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में उपसेनानायक बनाया गया है।

इसी क्रम में राघवेन्द्र कुमार मिश्रा को 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ से 05वीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर, अरुण कुमार सिंह द्वितीय को यातायात निदेशालय लखनऊ से आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं से यातायात निदेशालय लखनऊ तथा पंकज कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ से मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है।

प्रदेश में हुए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में नई जिम्मेदारियां सौंपने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts