Maharashtra: ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को बांटे 20 कंबल, सेवादारों ने पेश की इंसानियत की मिसाल
ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को बांटे 20 कंबल, सेवादारों ने पेश की इंसानियत की मिसाल
नागपुर, सच कहूँ न्यूज। Maharashtra: पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए महाराष्ट्र के नागपुर ब्लॉक के वडधामना गांव में सेवादारों ने जरूरतमंदों की मदद कर मानवता और इंसानियत की मिसाल पेश की। कड़ाके की ठंड के बीच जगप्रीत इन्सां एवं कुलदीप इन्सां ने सड़क किनारे रहने वाले जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए 20 कंबल वितरित किए। ये लोग सर्द मौसम में पर्याप्त गर्म कपड़ों और ठंड से बचाव के साधनों के अभाव में परेशान थे।
सेवादारों ने जरूरतमंदों तक पहुंचकर उन्हें कंबल प्रदान किए, ताकि ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके। इस सेवा कार्य के जरिए उन्होंने जरूरतमंदों के प्रति प्रेम, दया, सहयोग और इंसानियत का संदेश दिया। डेरा सच्चा सौदा की मानवता भलाई की शिक्षाओं से प्रेरित होकर सेवादार समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आते रहते हैं। कंबल वितरण का यह कार्य भी इसी सेवा भावना का उदाहरण बना, जिसमें जरूरतमंदों को राहत देने के साथ समाज में मानवता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
Comments