Theft News: मोटर की तार व बैटरी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

मोटर की तार व बैटरी चोरी करने का आरोपी काबू

Published On

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: थाना सीवन क्षेत्र के खेतों में लगी मोटरों की तार व अन्य सामान चोरी करने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम द्वारा आरोपी कांगथली निवासी सुखविंद्र उर्फ सुखा को काबू कर लिया गया। गांव मांडी सदरा निवासी सटालन सिंह की शिकायत अनुसार 28 अप्रैल की रात करीब 7 बजे वह खेत से घर चला गया था। अगले दिन 29 अप्रैल को खेत में पहुंचने पर उसने देखा कि मोटर वाले कमरे से किसी अज्ञात चोर द्वारा उसकी मोटर की करीब 30 फुट तार तथा एक एक्साइड कंपनी की बड़ी बैटरी चोरी कर ली गई थी।

उसने आसपास के किसानों से पता किया तो पता चला कि चोरों द्वारा उसके खेत पड़ोसी योगा सिंह की करीब 20 फुट, दविंद्र सिंह की करीब 60 फुट, करनैल सिंह की करीब 25 फुट, नरिंदर सिंह की करीब 100 फुट, जतिंद्र सिंह की करीब 80 फुट तथा गुरविंद्र सिंह की करीब 100 फुट तार चोरी होना पाया गया। 27 अप्रैल की रात को पड़ोसियों के खेतों से भी मोटर की तारें चोरी हुई थीं। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 83 फुट चोरीशुदा तार बरामद कर ली गई। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Related Posts