Jaharveer Gogaji: जाहरवीर गोगाजी की म्हाड़ी पर नवमी मेले का आयोजन, उमड़े श्रद्धालु
झाड़खेड़ी में जाहरवीर गोगाजी की म्हाड़ी पर विशाल भंडारा आयोजित, उमड़े श्रद्धालु
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव झाड़खेड़ी में रविवार को नवमी के अवसर पर जाहरवीर गोगाजी की म्हाड़ी पर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जाहरवीर गोगाजी म्हाड़ी पर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान सुभाष सैनी ने बताया कि जाहरवीर गोगाजी म्हाड़ी पर प्रतिवर्ष नवमी के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है।
इस वर्ष मेले का आयोजित किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मेले में लोगों की खासी चहल-पहल रही। आयोजन के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कराया था। उन्होंने स्वयं मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन के चलते गांव में दिनभर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। वहीं, तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी भी पुलिस टीम के साथ मुस्तैद नजर आए।