अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की जिला कार्यकारिणी गठित, श्रीपाल आर्य बने जिलाध्यक्ष

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की जिला कार्यकारिणी गठित, श्रीपाल आर्य बने जिलाध्यक्ष

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव भूरा में पिंकी प्रधान के आवास पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार और समाज को संगठित करने पर मंथन करते हुए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से श्रीपाल आर्य को जिलाध्यक्ष, जबकि एडवोकेट करतार सिंह और असलम प्रधान को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। बैठक में समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

संगठन के संविधान के अनुसार, जिला समिति में कुल 51 सदस्यों को शामिल किया जाना है। इसके चलते आगामी दिनों में समाज के अन्य प्रबुद्ध एवं सक्रिय लोगों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां देकर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। जिला कार्यकारिणी के साथ तहसील स्तर पर भी संगठन को मजबूत करने की रूपरेखा तैयार की गई। तहसील स्तर पर 31 से 51 सदस्यों की समितियां गठित की जाएंगी। इसके अलावा, युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा का भी गठन किया जाएगा। नवगठित जिला कार्यकारिणी में रविंद्र प्रधान, जावेद प्रधान, ईश्वर फौजी, राकेश चेयरमैन, सीटू प्रधान, मासूम प्रधान, दाऊद प्रधान, बिल्लू चौहान और चैनपाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पिंकी प्रधान, आरिफ प्रधान, हारून मास्टर, सुंदर मास्टर और राजू प्रधान को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई।

वहीं, राजेश चौहान, अजीत चौहान, अमित चौहान, सतीश चौहान और गुलाब चौहान को सचिव नियुक्त किया गया। राजदीप चौहान को सोशल मीडिया प्रभारी, सुधीर चौधरी को जिला मीडिया प्रभारी, एडवोकेट दिनेश चौहान को कोषाध्यक्ष, शिवकुमार चौहान को प्रवक्ता तथा वैसर अली को लेखा परीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में 27 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है। वक्ताओं ने बताया कि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का गठन वर्ष-1908 में हुआ था।

 

About The Author

Related Posts